BAGESHWERNANITALPITHORAGARHUTTARAKHAND

उत्तराखंड के तीन जिलों में येलो अलर्ट,भारी बारिश की चेतावनी :मौसम विभाग

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के बाद गुरुवार को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो जुलाई के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के पांच दिनी पूर्वानुमान के मुताबिक, दो जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, में भी भारी बारिश के आसार हैं। यहां कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में 50 से साठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की आशंका भी जताई गई है।

तीन और चार जुलाई को नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो जुलाई को मौसम का मिजाज बिगड़ने की सूरत में पहाड़ी क्षेत्रों में लोग सतर्कता बरतें।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »