UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा से पहले सख्ती: बिना ग्रीन कार्ड नहीं चलेगा कोई भी कमर्शियल वाहन

ऋषिकेश, उत्तराखंड: एआरटीओ रश्मि पंत ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी कमर्शियल वाहन—जैसे टैक्सी, मैक्सी, बस और टेम्पो ट्रैवलर—के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य है। बिना ग्रीन कार्ड के न केवल चारधाम यात्रा बल्कि चोपता जैसे हिल स्टेशनों की यात्रा भी अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी नियम लागू रहेंगे, जिनमें ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध और रात के समय वाहनों का संचालन न करना शामिल है। साथ ही यात्रियों के लिए ट्रिप कार्ड भी अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »