NATIONAL

पीएम मोदी ने आपातकाल को बताया काला दिवस

  • मोदी बोले विरोध करने वाले लोगों को मेरा सलाम 

देहरादून : 26 जून को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के 43 साल पूरे हो गए हैं। 21 महीनों तक देश में आपातकाल लागू रहा था। विपक्ष आज तक कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरता रहा है। मंगलवार को जहां भाजपा इस दिन को काले दिवस के तौर पर मना रही है। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर आज लगातार तीन ट्वीट किए हैं। उन्होंने उन लोगों को सलाम किया है जिन्होंने उस दौरान विरोध करने की हिम्मत दिखाई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ट्वीट में आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को सलाम करते हुए लिखा- मैं उन महिलाओं और पुरुषों के साहस को सलाम करता हूं जिन्होंने आपातकाल का दृढ़ता से विरोध किया था, जिसे 43 साल पहले लगाया गया था। उनके संघर्षों ने आधिकारिकतावाद और नागरिक स्वतंत्रताओं के चलते लोगों की शक्ति को बरकरार रखा।

दूसरे ट्वीट में पीएम ने आपातकाल को काला समय करार देते हुए कहा- भारत आपातकाल को एक काले समय के तौर पर याद रखता है जहां हर संस्थान को दबाया गया और भय का माहौल बनाया गया। केवल लोग ही नहीं बल्कि विचारों और कलात्मक स्वतंत्रता को राजनीतिक सत्ता के लिए बंधक बना लिया गया था।

तीसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने गणतंत्र को मजबूत बनाने का आग्रह करते हुए लिखा- आइए हम सब मिलकर हमेशा अपनी लोकतांत्रिक आस्था को मजबूत बनाने के लिए काम करें। लिखना, बहस करना, विचार करना, सवाल करना हमारे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पहलू हैं जिसपर हमें गर्व है। कोई भी शक्ति कभी भी हमारे संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को कम नहीं कर सकती है।

बता दें कि भाजपा आज आपातकाल के खिलाफ देशभर में काला दिवस मनाने वाली है। 43 साल पहले 26 जून को उस समय प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। उन्होंने सुबह 8 बजे देशवासियों को रेडियो के जरिए इसकी सूचना दी थी।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »