DEHRADUNUTTARAKHAND

नौकरी छोड़ देहरादून पहुंची महिला, बोली—अब जिंदगी जी रही हूं, सिर्फ काट नहीं रही

देहरादून।

एक महिला ने अपनी उस नौकरी को छोड़ दिया, जो उसके अनुसार “ज़िंदगी को खत्म कर रही थी”, और नया जीवन शुरू करने के लिए देहरादून आ गई।

इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उन्होंने यह फैसला लिया, जब उन्हें महसूस हुआ कि उनकी नौकरी उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। बिना किसी दूसरी नौकरी के ऑफर के ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी और देहरादून शिफ्ट हो गईं। यहां आकर उन्होंने कुछ महीनों तक खुद को समय दिया, सोचने-समझने और आगे की दिशा तय करने के लिए।

उनकी इंस्टाग्राम वीडियो पर लिखा था—

“POV: आपने वो नौकरी छोड़ दी जो आपकी जिंदगी को खत्म कर रही थी और देहरादून आ गए।”

संघर्ष भरा रहा सफर

सिंह ने माना कि यह बदलाव आसान नहीं था। इस दौरान उन्हें अनिश्चितता का सामना करना पड़ा, कई इंटरव्यू देने पड़े और कई ऐसे दिन भी आए जब भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करती रहीं।

आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें एक रिमोट जॉब मिल गई, जिससे वे देहरादून में रहते हुए ही काम कर पा रही हैं।

उन्होंने लिखा,

“अक्टूबर 2024 में मैंने गुरुग्राम की वह नौकरी छोड़ दी, जो मुझे अंदर ही अंदर थका रही थी, और देहरादून आ गई। मैंने कुछ महीने खुद को समझने और सुकून से जीने के लिए दिए। इस दौरान कई सवाल थे, इंटरव्यू थे और अनिश्चितता भी…लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अब मुझे रिमोट जॉब मिल गई है। जिंदगी अब धीमी, सुकून भरी लगती है। परिवार के साथ समय मिलता है, पसंदीदा काम कर पाती हूं और बिना बोझ के सुबह उठती हूं।

अब लगता है कि मैं सच में अपनी जिंदगी जी रही हूं… सिर्फ उसे काट नहीं रही।”

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »