UTTARAKHAND

उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी-मुख्यमंत्री योगी

उत्तराखंड  में चंपावत  विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार जोर शोर से हो रहा है. बीजेपी ने यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार बनाया है. शुक्रवार को यहां प्रचार करने के लिए पहुंचने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया. इसमें उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर जूबानी हमले किए.
सीएम योगी ने कहा, “उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है. जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है. लेकिन चंपावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं.
उत्तराखंड का विकास केवल बीजेपी कर सकती है. बीजेपी ने जो कहा है, किया है. जो कहेंगे, वह करेंगे. उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास का एक मॉडल दिया है. उत्तराखंड वासियों के सपने पूरे हों, इसलिए बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा जरूरी हैं.”

 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »