DEHRADUN

गुलदार ने वृद्धा पर हमला कर बनाया निवाला

देहरादून : राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ग्रामीण इलाकों में गुलदार का गामीणों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार (आज) सुबह गंगा लहरी सत्यनारायण मार्ग से गुजर रही गौहरीमाफी निवासी एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। 

गौहरीमाफी निवासी सम्पति देवी (60) पत्नी कुंदन लाल एक अन्य महिला के साथ सुबह करीब 11 बजे सत्यनारायण मंदिर की ओर जा रही थी।इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला किया। जबकि दूसरी महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। 

घटना की सूचना मिलते ही वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार दिनदहाड़े लोगों पर हमले कर रहा है, लेकिन पार्क प्रशासन उनकी सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर पा रहा है। ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी ने बताया कि जब तक पार्क के बड़े अधिकारी  नहीं  आ जाते लाश नहीं उठाने दी जाएगी। काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। 

विदित है कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां चार साल में गुलदार अब तक 17 लोगों को निवाला बना चुका है। रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया की उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »