CAPITAL

यूएन द्वारा मसूद अजहर को आतंकवादी घोषित करना भारत की कूटनीतिक जीत

  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की बड़ी कामयाबी
  • संयुक्त राष्ट्र के फैसले की सीएम त्रिवेन्द्र ने की सराहना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कोशिशों को मिला वैश्विक शक्तियों का साथ

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यूएन के इस फैसले की जितनी सराहना की जाए कम है।

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा है कि कुख्यात आतंकी मसूद अजहर को घेरने के लिए मोदी सरकार ने उत्कृष्ट विदेश नीति का परिचय दिया। सभी देशों को साथ लाने के लिए कोशिश सफल रही। मसूद पर चीन के बार-बार के अड़ियल रवैये पर नरेंद्र मोदी सरकार की कुशल कूटनीति भारी पड़ी। यही वजह कि चार बार मसूद अजहर पर वीटो करने के बाद आखिरकार चीन को भी भारत की कूटनीति के आगे झुकना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस तरह इसके लिए कूटनीति अपनाई इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक मोर्चे पर आज भारत की कूटनीति का डंका बज रहा है। भारत को एक शक्तिशाली देश के रूप में देखा जा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के कठोर प्रयासों को सफलता मिल रही है। यही वजह है कि आज तमाम बड़े देश भारत के साथ खड़े हैं और पाकिस्तान दुनिया में अलग थलग पड़ गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही बेनकाब हो चुका था, अब उस पर मुहर लग चुकी है, जो कि बहुत जरूरी था। अब दुनिया में आतंकवाद को फैलाने वाले तत्वों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।

पुलवामा हमले के आरोपी मसूद अजहर को घेरने के लिए मोदी सरकार ने एक के बाद एक कठोर फैसले लिए। पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की और फिर आतंक के पनाहगार पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग थलग कर दिया। और अब मसूद अजहर के मामले पर चीन को भी झुकना पड़ा है।

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार के इन्हीं बुलंद फैसलों से देश के हर नागरिक का विश्वास बढ़ा है कि देश का नेतृत्व आज मजबूत और सुरक्षित हाथों में है। मोदी सरकार दुनिया को संदेश देने में कामयाब रही है कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलना होगा

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »