UTTARAKHAND

भगवान रुद्रनाथ की डोली ने चतुर्थ केदार के लिए किया प्रस्थान

भव्य शोभायात्रा एवं पूर्ण पुलिस सुरक्षा के साथ भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली ने चतुर्थ केदार के लिए किया प्रस्थान

आज भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली को पूर्ण विधि-विधान एवं पूर्ण पुलिस सुरक्षा व आर्मी बैंड की धुन के साथ गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर से अपने धाम चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान पूरी गोपीनाथ की भूमि ‘बम-बम भोले’, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयकारों से गूंज उठी जिससे चारों तरफ का माहौल भक्तिमय हो गया।

ज्ञातव्य हो कि चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ के कपाट दिनांक 18 मई 2024 को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »