उद्घाटन के अगले ही दिन जाम! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उमड़ी भीड़, ‘कोई रह तो नहीं गया?’

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीड़ का अभिषेक ने दिखाया नजारा, पूछा- सब आ गए न देहरादून, कोई बचा तो नहीं?
दिल्ली से देहरादून की दूर को कम करने के लिए सरकार ने 5 सालों में एक एक्सप्रेसवे तैयार किया। जिसका पूरी तरह से 14 अप्रैल को उद्घाटन किया गया। लेकिन इधर 14 को पीएम मोदी ने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, उधर 15 अप्रैल को ही इस एक्सप्रेसवे को टेस्ट करने गाड़ियों में लोगों की भीड़ आ गई। जिसके चलते अब नए-नवेले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भी जाम लगने लगा।
कोई रह तो नहीं गया?
उत्तराखंड जाते हुए जाम में फंसने के बाद अभिषेक घीयाल (@abhishek_yyz) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। जिसे उन्होंने 15 अप्रैल का बताते हुए जानकारी दी कि DDE पर यह नजारा उद्घाटन के बाद का है। वीडियो में चारों ओर गाड़ियों की भीड़ नजर आती है। इस वीडियो के सबटाइटल में अभिषेक ने मौज लेते हुए लिखा कि ‘तो सब आ गए न देहरादून, कोई रह तो नहीं गया।’
वैसे अभिषेक इन दिनों उत्तराखंड में ही है और उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चारों फेज (चरण) की 1-1 करके वीडियो भी डाली है। जिसमें उन्होंने चारों फेज के रास्ते, रास्तों की लंबाई आदि के बारे में बताया है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चार फेज
DDE-दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस का पहला फेज दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होता है।
इसका पहला फेज इकोनॉमिक कॉरिडोर है। यह 32 किलोमीटर लंबा है।
DDE का फेज 2, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है, जो करीब 118 किलोमीटर लंबा है।
फेज 2 को अभिषेक 1 घंटे 20 मिनट में कवर कर लेते हैं। यहां उन्हें जाम भी नहीं मिलता। 118 किलोमीटर के साथ यह एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर था।
DDE का फेज 3 और फेज 4
इस एक्सप्रेसवे का फेज तीन 40 किलोमीटर लंबा है। जहां खाने-पीने की चीजें मिल जाती है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का चौथा फेज वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, 12 किलोमीटर लंबा है।
इसे बनाने का खास उद्देश्य ये था कि जानवर एक्सप्रेसवे के लिए बने ब्रिज के नीचे से गुजर सके।
फेज 4 में एक्सप्रेसवे पर जो लाइटें लगी है, उन्हें ऐसे डिजाइन किया गया है कि सड़क की लाइट जंगल तक न जाए।




