POLITICS

बड़ी ख़बर : भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व CM शेट्टार ने BJP छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

बड़ी ख़बर : भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व CM शेट्टार ने BJP छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे जगदीश शेट्टार (EX CM Jagadish Shettar) आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं पार्टी के बेंगलुरु स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।

बता दें कि जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में जाने की अटकलें तभी से शुरू हो गई थीं जब से उन्होंने बीजेपी के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। और रविवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

उत्तराखंड में बाघ का आतंक, दर्जनों गावों में लगा कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

जगदीश शेट्टार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, केसी वेणूगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

हाई कोर्ट में उमेश की सुरक्षा पर उठा सवाल, शासन से लेकर नेताओं तक मच रहा बवाल

जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय से आने वाले प्रमुख नेताओं में से एक हैं, यही वजह है कि बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। उन्होंने रविवार को ही विधायक पद से इस्तीफा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »