INTERNATIONAL

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी फायरिंग का दावा, भारतीय जहाजों पर निशाना बनने की खबरों से हलचल

तेहरान: ईरानी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर रहे दो जहाजों पर फायरिंग की है। यह फायरिंग तब हुई है,जब ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज को दोबारा बंद करने का ऐलान किया है। इस बीच दावा किया जा रहा है कि ईरान ने होर्मुज में जिन दो जहाजों पर फायरिंग की, वो भारतीय थे।

हालांकि, जहाजों की राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। होर्मुज के बंद होने के दौरान भी भारतीय टैंकर ईरान के सहयोग से होर्मुज को पार करते रहे हैं। ईरान ने बार-बार यह कहा है कि भारत उन देशों में शामिल है, जिसके लिए होर्मुज खुला हुआ है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने भारतीय जहाज का लिया नाम

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, “होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC बलों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद, दो भारतीय जहाजों को अपना रास्ता बदलने और पश्चिम की ओर वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा। इन जहाजों में से एक भारतीय झंडे वाला सुपरटैंकर (VLCC) था, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा था।”

https://x.com/Tasnimbrk/status/2045465062240858446?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2045465062240858446%7Ctwgr%5Efb6f1593c24ea6463efdbb12e6e72b0fd0d9f154%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Fuae%2Findian-flagged-vessels-being-fired-on-by-iran-irgc-in-strait-of-hormuz-reports%2Farticleshow%2F130353412.cms

टैंकर ट्रैकर्स ने भी दोहराया दावा

टैंकर ट्रैकर्स डॉट कॉम के अनुसार, “आज रिकॉर्ड की गई दो Channel 16 ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, ईरान की Sepah (IRGC) नौसेना ने दो भारतीय जहाज़ों को होर्मुज जलडमरूमध्य से पश्चिम की ओर वापस जाने पर मजबूर कर दिया। इसमें गोलीबारी भी हुई। इन जहाजों में से एक भारतीय झंडे वाला VLCC सुपरटैंकर है, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा है।”

https://x.com/TankerTrackers/status/2045446586340086080?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2045446586340086080%7Ctwgr%5Efb6f1593c24ea6463efdbb12e6e72b0fd0d9f154%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Fuae%2Findian-flagged-vessels-being-fired-on-by-iran-irgc-in-strait-of-hormuz-reports%2Farticleshow%2F130353412.cms

जियो-पालिटिकल एक्सपर्ट ने यह बताया

जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने एक्स पर लिखा, “आज होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा भारतीय झंडे वाले जहाज़ों पर गोलीबारी किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं!”

https://x.com/detresfa_/status/2045461653777420429?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2045461653777420429%7Ctwgr%5Efb6f1593c24ea6463efdbb12e6e72b0fd0d9f154%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fworld%2Fuae%2Findian-flagged-vessels-being-fired-on-by-iran-irgc-in-strait-of-hormuz-reports%2Farticleshow%2F130353412.cms

ब्रिटिश सेना ने हमले की जानकारी दी

ब्रिटेन की सेना ने शनिवार को कहा कि ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की दो ‘गनबोट’ ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर ने कहा कि टैंकर को कोई नुकसान नहीं हुआ और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। इसने हालांकि जहाज या उसके गंतव्य के बारे में जानकारी नहीं दी। ईरान ने शनिवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध फिर से लागू कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »