UTTARAKHAND

प्रदेश में पासपोर्ट सपोर्ट मेले का आयोजन

 देवभूमि मीडिया ब्यूरो — पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से तीन दिसंबर को हाथीबड़कला देहरादून सहित छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट मेले का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि पासपोर्ट मेले का आयोजन देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की और श्रीनगर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में होगा।

आवेदक को उंगलियों के निशान और फोटो उपलब्ध करवाने के लिए पासपोर्ट मेले में स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक अपने अप्वाइंटमेंट सीट के प्रिंट आउट, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियों एवं उसकी फोटो प्रतियों को लेकर जाना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »