UTTARAKHAND

मुनस्यारी-मिलम सीमान्त मार्ग पर सिनर गाड़ पर तैयार हुआ नया पुल

भारत -चीन सीमा को जोड़ने वाला नया पुल बनकर हुआ आवाजाही के लिए तैयार 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
पिथौरागढ़ : मुनस्यारी मार्ग पर 22 जून को सिनर गाड़ धापा में टूट गए पुल को आज सीमा सड़क संगठन के जवानों और मजदूरों ने पांच दिन में मेहनत से बनाकर तैयार कर दिया है और इस पुल में वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में केवल 5 दिन में ही अति सामरिक महत्व के बैली ब्रिज को दुबारा बनाकर उच्चस्तरीय तकनीकी क्षमता का परिचय दिया है। अब इस पुल की भार वहन क्षमता दोगुनी है। मुख्यमंत्री ने इस निर्माण कार्य में दिन रात लगे बी.आर.ओ के तमाम अधिकारियों और इंजीनियरों को बधाई दी है ।
गौरतलब हो कि 22 जून की सुबह ट्रक के जरिए भारी मशीन ले जाते समय यह पुल टूट गया था, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे बरसों पुराने इस पुल के टूटने के बाद चीन सीमा से लगे हुए सभी गांव तहसील मुख्यालय से अलग-थलग पड़ गये थे लेकिन शनिवार को पुलिया बनने से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।
पुल के टूटने से सीमांत इलाके के 10  गांव मिलम, बिल्जू, बुर्फू, तूला, पांछू, गनघर, रालम, खिलांच, लास्पा, रिलकोट, लास्पा, बौगडियार और रालम सहित कई अन्य गांवों के लोगों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से टूट गया था।
शनिवार को बीआरओ ने बनाये गए नए पुल पर पोकलैंड, ड्रोजर और बीआरओ के ट्रक को चलाकर पुल के वजन सहने की शक्ति का परीक्षण किया जिसमें पुल सफल रहा, इसके बाद अब आम नागरिकों सहित सैन्य वाहनों की मिलम की तरफ आवाजाही शुरू हो जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »