हर्षिल-छितकुल के लखमा पास पर लापता 7 ट्रैकर्स की मौत, तीन शव लाए गये हर्षिल
उत्तरकाशी। हर्षिल-छितकुल के लखमा पास पर बर्फबारी के दौरान लापता 11 ट्रैकर्स में से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। आज तीन शवों को हर्षिल लाया गया। हर्षिल की बिहार रेजीमेंट सेना सहित एसडीआरएफ लगातार वायु सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चला रही है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
Leave a Comment
