उत्तराखंड।
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भारत और नेपाल के बीच विवाद बढ़ गया है। नेपाल ने लिपुलेख दर्रे को अपना क्षेत्र बताते हुए भारत और चीन से इस मार्ग से यात्रा न कराने की मांग की है।
वहीं भारत ने स्पष्ट किया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए लिपुलेख मार्ग का उपयोग 1954 से होता आ रहा है और नेपाल का दावा ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित नहीं है। भारत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है।

