Delhi

केरल में विशु ग्रीटिंग पर बवाल: भगवान कृष्ण की तस्वीर के साथ चिकन डिश दिखाने पर रेस्तरां मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरल के एक रेस्तरां मालिक को एक ग्रीटिंग कार्ड के चलते फिर्फ्तार किया गया है। रेस्तरां ‘मेहर मंडी एंड ग्रिल्स’ के मालिक अरशद पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

दरअसल रेस्तरां ने विशु के अवसर पर जारी एक शुभकामना पोस्टर में भगवान कृष्ण को चावल की प्लेट के साथ ग्रिल्ड चिकन के साथ बैठे दिखाया गया था, जिसने हिंदू संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी।

विशु ग्रीटिंग कार्ड पर विवाद

चेरथला के मनोरमा जंक्शन के पास स्थित रेस्तरां से जुड़ी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस विशु ग्रीटिंग कार्ड ने हिंदू संगठनों को नाराज कर दिया।

थन्नीर्मुक्कम के वकील एमवी बिजू ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया गया। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने रेस्तरां के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का एलान भी किया।

रेस्तरां मालिक ने मांगी माफी

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज लकर लिया है, जिसमें अधिकतम एक साल की सजा का प्राविधान है। रेस्तरां के मैनेजिंग पार्टनर शमीर ने इंस्टाग्राम पर माफी भी मांगी है।

उन्होंने कहा कि पोस्टर प्राइवेट ग्रुप में शेयर हुआ था, जहां आपत्ति जताई गई थी। गलतफहमी के कारण यह आगे फैल गया। रेस्तरां का कोई इरादा धार्मिक भावनाएं आहत करने का नहीं था। उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी और मामले को शांत करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »