DEHRADUNUTTARAKHAND
सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर मदरसों में बाहरी बच्चों की जांच के निर्देश

देहरादून।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर यह प्रतीत हो रहा है कि बाहरी राज्यों के बच्चों को उत्तराखंड के मदरसों में लाया जा रहा है। इस संबंध में आवश्यक है कि इन बच्चों के आगमन के स्त्रोत की जांच कराकर उनके अभिभावकों से सहमति पत्र की पुष्टि की जाए।

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किन व्यक्तियों द्वारा इन बच्चों को उत्तराखंड के मदरसों में लाया और छोड़ा जा रहा है। सुलभ संदर्भ हेतु सोशल मीडिया की वेब लिंक निम्न प्रकार है:-
https://www.facebook.com/reel/1947791765833991/?mibextid-ZZyLBr
उपरोक्त के सम्बन्ध में अपने स्तर से जनपद के सभी मदरसों में एक व्यापक जांच एवं सत्यापन अभियान संचालित करते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित करें।



