Uttar Pradesh

योगी का राजतिलक :प्रधानमंत्री के साथ 12 मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी साक्षी बनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को जब लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उसके साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे। यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा,  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और  गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है। वहीं, शासन की ओर से भाजपा शासित राज्यों के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »