CRIMEDEHRADUNEDUCATIONUTTARAKHAND

पूर्व आईएएस की पत्नी से चार घंटे पूछताछ…………….

बता दे की आय से अधिक संपत्ति रखने के  मामले मे पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव से आखिरकार विजिलेंस ने मंगलवार को चार घंटे तक पूछताछ की। वह सुप्रीम कोर्ट से हासिल अग्रिम जमानत के आदेश लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंची ।

तो  विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कुसुम यादव से करीब चार घंटे पूछताछ की गई है। तो जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाईं। विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है।

तो इससे पहले यादव से जब विजिलेंस ने उसके खातों में पड़े लाखों रुपये, कई आरडी व एफडी, संपत्ति व स्कूल के बारे में पूछताछ की गई तो बताया था कि उसकी पत्नी कुसुम ही खातों का संचालन करती थी। उन्हें ही संपत्ति व खातों के बारे में पूरी जानकारी है। इसके बाद जब कुसुम को बुलाने के लिए विजिलेंस की ओर से उसे नोटिस जारी किए गए तो वह तीन महीने में एक भी बार बयान दर्ज कराने के लिए विजिलेंस के सामने नहीं आयी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »