COVID -19UTTARAKHAND

ऊधमसिंह नगर जिला में मिले चार कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में अब तक 67 हुई संख्या

अभी तक 46 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से पा चुके हैं छुट्टी 

राज्य में है कोविड-19 के रोगियों का रिकवरी रेट 68.66 फीसदी

अभी तक राज्य से भेजे गए कुल सैंपलों में से मात्र 0.76 फीसदी ही पॉजीटिव  

देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को मिली रिपोर्ट में चार कोरोना संक्रमित पाए गए। ये सभी कोरोना संक्रमित ऊधम सिंह नगर जिले के हैं। अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई, वहीं अभी तक 46 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। शनिवार को भी एक मरीज को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को मिली रिपोर्ट में 217 सैंपल नैगेटिव पााए गए। कोविड-19 के रोगियों का रिकवरी रेट 68.66 फीसदी है, जबकि अभी तक राज्य से भेजे गए कुल सैंपलों में से मात्र 0.76 फीसदी ही पॉजीटिव पाए गए। राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 20 है।
रिपोर्ट के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिला में कोरोना संक्रमण के अब तक  13 मामले मिले हैं, जिनमें से चार लोग ठीक हो गए हैं, जबकि जिले में अभी नौ एक्टिव केस हैं।
एनएचएम के निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में आज 221 सेम्पल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 04 पॉजिटिव केस हैं। ये चारों लोग ऊधम सिंह नगर की सीमा पर पुलिस ने पकड़े थे। पकड़ते ही उन्हें संस्थागत क्वारान्टाइन रखा गया था। इनमें दो महाराष्ट्र, एक गुजरात व एक हरियाणा से आ रहे थे। 
देहरादून जिला में सबसे अधिक 34 कोरोना संक्रमित मामले मिले थे, जिनमें से 26 लोग ठीक हो गए हैं। देहरादून जिला में सात केस एक्टिव हैं।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पिछले सात दिनों में डबलिंग रेट 38 दिन है। अभी तक राज्य में 8659 सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं। राज्य में 9329 लोग होम तथा 2801फैसिलिटी क्वारान्टाइन में हैं।
उत्तराखंड में कोविड-19 का हेल्थ बुलेटिन 09 मई,2020

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »