NATIONAL

बेनामी संपत्ति रखने वालों के अब शुरू होंगे बुरे दिन !

नयी दिल्ली : नोटबंदी ऐलान के बाद ,पीम मोदी जी अब बेनामी संपत्ति पर बड़ी कार्यवाही का ऐलान कर सकते है। बेनामी संपत्ति के मालिको की नींद उड़ सकती है। संपत्ति पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी पूरी कर ली गयी है। 31 दिसम्बर को या उसके बाद कभी भी कार्यवाही का ऐलान कर सकते है।

नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के पश्चात केंद्र सरकार ने कार्यवाही का मन बना लिया है। ताकि कालेधन और भ्रष्टाचारियों में मोदी खौफ बरकरार बना रहे । मोदी जी का अगला कदम बेनामी संपत्ति को लेकर हाई लेवल मीटिंग भी शुरू हो चुकी है। सूत्रो के अनुसार 50 दिनो की डेड़लाझ्न के बाद अगला ऐलान सम्भव है। क्यों कि आगामी चुनाव यूपी ,पंजाब ,उत्तराखंड ,गोवा, मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने है।

प्रधान मंत्री माेदी भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जंग में सक्रिय रहना चाहते है। ताकि उनमे खौफ बना रहे । 31 दिसम्बर को मोदी जी देश को सम्बोधित कर गरीबो के लिए कोई बड़ी योजना का ऐलान कर सकते है। इसकी सम्भावना कम ही नजर आ रही है। एक जानकारी के अनुसार प्रधानमन्त्री  मोदी  बेनामी संपत्ति पर कार्यवाही कर अपने कब्जे मे ले सकती है और इस तरह की संपत्तियों को कब्जे मे लेकर इस  संपत्ति को गरीबी योजनाओ से जोड़ स़कती है।

उल्लेखनीय  है कि देश में सबसे बड़ा रुपया कालेधन के रुप  में संपत्तियो में ही खफाया जाता रहा है। घरों में नगद कैश की तो सीमा भी तय हो सकती है।  सरकार का मानना है कि संपत्तियो के लेन -देन में दिया तो कुछ जाता है और दस्तावेजों में लिखा कुछ जाता हैं। नोटबंदी पर जनता का सपोर्ट के बाद मोदी जी के हौसले बुलंद है। कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का पूरा साथ है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »