DEHRADUNUTTARAKHAND

मुख्यमंत्री धामी ने वाल्मीकि जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी रामायण के रचनाकार होने के साथ-साथ सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई समरसता, सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा समाज को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »