DEHRADUNUTTARAKHAND

दून पुलिस का सख्त रुख जारी : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 271 युवाओं/वाहनों चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

देहरादून : 03/12/2024

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस का सख्त रुख जारी,

जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 271 युवाओं/वाहनों चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही,

सभी 271 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर की गई उनकी काउंसलिंग

एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज 03-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 156 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 10, यातायात नियमो का उल्लंघन 98 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 02 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 05 कुल 271 युवाओं/वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 271 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »