UTTARAKHAND

दर्दनाक हादसा: यहां एडीजे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मौत! चालक गंभीर घायल

Tragic accident: ADJ’s car crashed here, death! driver seriously injured

आज मंगलवार सुबह माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एडीजे पूनम त्यागी और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक एडीजे पूनम त्यागी दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद अपनी कार से मैनपुरी आ रही थी। तभी उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप जैसी ही पहुंची, तभी इसी दौरान चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई।

वहीं कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। हादसा होने के बाद एडीजे और चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बड़ी खबर हल्द्वानी: सीएम धामी ने दी सौगात, की ये बड़ी घोषणा
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पुहंच गए।

बड़ी खबर हल्द्वानी: सीएम धामी ने दी सौगात, की ये बड़ी घोषणा

तत्काल प्रभाव से घायलों को पीजीआई सैंफई भेजा, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »