UTTARAKHAND

CM ने NIT सुमाड़ी के स्थाई कैंपस के लिए धन स्वीकृति पर PM और HRD मंत्री का जताया आभार

प्रदेशवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र 

राज्य सरकार करेगी संस्थान के लिए बिजली व पानी की व्यवस्था और सड़क का निर्माण 

एनआईटी के स्थाई कैम्पस के निर्माण से प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुमाड़ी  में एनआईटी के स्थाई केम्पस के लिए 909.85 करोङ रूपए की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने व्यय पर संस्थान के लिए बिजली व पानी की व्यवस्था करेगी और सङक का निर्माण करेगी। आज प्रदेशवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। एनआईटी के स्थाई कैम्पस के निर्माण से प्रदेश में क्वालिटी एजुकेशन को बढावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रवासियों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने भी प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक और मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और वे स्वयं भी इसके लिए प्रयासरत थे और केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। अब संस्थान के लिये धनराशि की मंजूरी से राज्य की बड़ी मांग पूरी हुई है।  कुल 909.85 करोङ रूपए में से 78.81 करोङ रूपए वर्तमान के अस्थायी कैम्पस के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »