DEHRADUNUTTARAKHANDweather

मौसम अपडेट : बारिश को तरसे लोग, चार दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं

देहरादून। चार दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं। प्रदेशभर में फिलहाल अगले चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी कुछ दिन प्री-मानसून की बारिश की संभावना कम है।

इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हालांकि, कुछ एक जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

वहीं, मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की गति से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »