DEHRADUNUttarakhand

वीडियो : मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप! एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामनगर स्थित एआरटीओ कार्यालय में आज छापेमारी की। इस दौरान वहां पर हो रहे कामकाज के बारे में अधिकारियों से बातचीत की, मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप भी मच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एआरटीओ संदीप वर्मा और अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए, साथ ही कार्यालय में कोई भी मामले लंबित न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। वही रामनगर की एआरटीओ कार्यालय में सभी कामकाज पूरी तरह से ठीक पाए गए, जिस पर उन्होंने संतुष्टि भी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »