DEHRADUNUTTARAKHAND

अर्थ ऑवर में उत्तराखंड की भागीदारी: शनिवार रात 8:30 बजे एक घंटे के लिए बंद होंगी लाइटें

देहरादून। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और धरती को बचाने की वैश्विक मुहिम ‘अर्थ ऑवर’ इस बार अपने सफर के दो दशक पूरे कर रही है।

भारत सरकार ने आगामी 28 मार्च 2026 को पूरे देश में इस ऐतिहासिक अवसर को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक देश के तमाम हिस्सों में गैर-जरूरी बिजली उपकरणों और लाइटों को बंद रखा जाएगा।

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस अभियान को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शासन ने प्रदेश की जनता, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सरकारी दफ्तरों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे शनिवार रात निर्धारित एक घंटे के लिए ऊर्जा संरक्षण का हिस्सा बनें।

यह केवल बिजली बचाने का उपक्रम नहीं है, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ एकजुटता दिखाने का एक बड़ा प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »