UTTARAKHAND

250 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, तीन लोगों की मौत

250 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, तीन लोगों की मौत!!

आज 23 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि समय 23:54 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या UK 13 TA 1991 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना के अनुसार वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।

उक्त सूचना SDRF नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए शवों को खाई से निकालने का अभियान प्रारंभ किया गया, जिसमें अब तक 01 शव को निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया है, जबकि शेष शवों को निकालने की कार्यवाही जारी है।

*दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है:-*

1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।

2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।

स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »