UTTARAKHAND

उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

  देवभूमि मीडिया ब्यूरो  — उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का आज को आगाज हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

 बता दें कि चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। पुलिस लाइन में आयोजित इस चैंपियनशिप में दर्शकों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया की खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। उन्होंने इस कोटे से भर्ती प्रक्रिया खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पॉलिस बन गई है जिसपर जल्द काम करना है।

वहीं सीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल कोटा से जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। 11 साल बाद खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 2011 से खेल कोटे से भर्ती बंद थी। सीएम ने अब जल्द भर्ती शुरू किए जाने के बात कही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »