DEHRADUN

देहरादून एसएसपी ने बदल डाली ये पूरी पुलिस चौकी

देहरादून राजधानी दून के प्रेमनगर थाना अंतर्गत बिधौली में हुई फायरिंग के मामले में लोगो के भारी विरोध को देखते हुये एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने चौकी प्रभारी जगमोहन राणा समेत पूरे स्टाफ को हटा दिया है। एसएसपी दलीप कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुये कहा है कि किसी भी कीमत पर किसी भी इलाके में अशांति फैलाने अथवा कानून व्यवस्था खराब करने वालों को बख्शा नही जायेगा। एसएसपी दलीप कुंवर के तेवरों से साफ हो गया है कि दून पुलिस की वर्किंग में अब बडा सुधार होने जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »