NATIONAL

सीमांत क्षेत्रवासी देश की सुरक्षा के लिए आंख-कान से कम नहीं : निर्मला सीतारमण

पलायन रोकने को हिमालयी राज्यों करने होंगे को विशेष प्रयास

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

मसूरी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हिमालयी राज्यों के सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश की सुरक्षा के लिए आंख और कान का काम करते हैं। उन्होंने कहा सीमांत क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए हिमालयी राज्यों की सरकारों को विशेष प्रयास करने होंगे साथ ही उन्होंने कहा इन सभी राज्यों का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

हिमालयन कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिमालयी राज्यों के मुद्दे और सरोकारों से केंद्र सरकार को भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों के सम्मेलन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह सम्मेलन इन राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिमालयी राज्यों में पलायन की चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कर पलायन को रोका जा सकता है। इसमें पंचायतीराज संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। पर्वतीय राज्यों में जैविक खेती पर फोकस किया जाना चाहिए।

उन्होंने युवाओं के लिए स्टार्ट अप से पलायन तो रुकेगा ही, साथ ही आर्थिक विकास भी होगा। विकास योजनाओं को फलीभूत करने के लिए स्थानीय समुदायों के सशक्तीकरण को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सम्मेलन में प्रतिभागी राज्यों की चर्चा में शामिल विषयों पर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »