NANITAL

शिवांश ने एनडीए प्रवेश परीक्षा में पहली रैंक की हासिल

हल्द्वानी : रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी सुभाष जोशी के पुत्र शिवांश जोशी(17 वर्ष) ने इस साल 24 अप्रैल को संपन्न हुई एनडीए की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। रविवार को घोषित परिणाम के बाद शिवांश ने देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। शिवांश जोशी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहली रैंक प्राप्त की है। 

बेटे की इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रतिभावान छात्र शिवांश ने इसी साल लिटिल स्कॉलर स्कूल से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसके पिता सुभाष जोशी हल्द्वानी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जबकि उसकी मां तनुजा जोशी ग्राम चिल्किया स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। शिवांश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। वहीं अब जल्द ही शिवांश तीन साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के पुणे के खड़कवासला रवाना होगा।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »