CRIMEUttarakhand

सनसनी : महिला की हत्या कर खुद थाने पहुंचा आरोपी

रूड़की से आरिफ नियाज़ी की रिपोर्ट : रूड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ, एक युवक ने पहले तो पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद ही रूड़की कोतवाली जा पहुंचा जहां, उसने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव थाना पिरान कलियर के जंगल मे फ़ेंक दिया है।

आरोपी से पूरी घटना सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई और थाना पिरान कलियर को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस आरोपी को गाँव के जंगल मे ले गई। मौके से शव को बरामद कर लिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । घटना की सूचना पाकर पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी में जुट गए है।

एस पी देहात स्वपन किशोर ने बताया कि अभी आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस हर पहलू पर जाँच में जुटी है, और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है बाकी की जानकारी पूछताछ के बाद पता चल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »