UTTARAKHAND

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 नवंबर को पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में आएंगे

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 28 नवंबर को प्रथम दीक्षांत समारोह होना है। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरित करेंगे।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत समेत कई विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। जिला पुलिस-प्रशासन भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »