UTTARAKHAND

एक मुख्यमंत्री ने किया दूसरे मुख्यमंत्री का स्वागत

दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री बाबा केदार की सायंकालीन आरती में लेंगे भाग 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पहुँचने पर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ रविवार को श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे। सोमवार सुबह दोनों मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उत्सव डोली को केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ की तरफ रवाना करेंगे।
उसके उपरान्त दोनों मुख्यमंत्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं वहां पर उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस अवसर पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »