UTTARAKHAND

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र के आवास पर पहुँचें

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष अपने देवभूमि उत्तराखंड प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुँचें । पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री B L संतोष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्री संतोष ने पूर्व मुख्यमंत्री से पार्टी संगठन , राज्य में कोरोना के हालात और उससे निपटने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में चर्चा की । क़रीब एक घंटे की मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन के लिहाज़ से ज़रूरी प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री संतोष का उनके आवास पर आने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया ।साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश में पार्टी के समर्पित सिपाही के तौर पर सरकार और संगठन को हमेशा उनका सहयोग मिलता रहेगा।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »