UTTARAKHAND

COVID-19 : अमेरिकी नागरिक में संक्रमण की पुष्टि के बाद उत्तराखंड में चार पहुँची संख्या

49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जेनेथिन को बीती 20 मार्च को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया था भर्ती

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून : उत्तराखंड में 31 मार्च तक लॉ़कडाउन के बीच कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में एक अमेरिकी नागरिक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार यह नागरिक दून अस्पताल में भर्ती है। इसको मिलकर अब तक राज्य में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जेनेथिन बीती 20 मार्च को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी के अनुसार, वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। जानकारी के अनुसार अमेरिकी नागरिक के साथ एक गाइड भी था। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वह दिल्ली वापस लौट चुका है और वहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसके अलावा विदेशी नागरिक के अन्य संपर्कों को भी ट्रैक किया जा रहा है। बता दें, इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन प्रशिक्षु आइएफएस में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जिनका दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार जेनेथिन यहां वह कमरा लेने राजपुर रोड स्थित एक होटल में पहुंचा। जहां उसकी थर्मल स्कैनर से जांच की गई। मामला संदिग्ध होने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था।

बता दें कि इससे पहले इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन आईएफएस में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद अब यह चौथा मामला प्रकाश में आया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »