EXCLUSIVE

वाहनों के लिए नया नियम, गाड़ियों के शीशे पर अब फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन मार्क पर लगाना होगा अनिवार्य!

गाड़ियों के अगले शीशे पर अब जल्द ही फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन मार्क लगाना अनिवार्य हो जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज ने 28 फरवरी 2022 को एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें नए नियमों को लेकर जानकारी दी गई है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वाहनों पर फिटनेस सर्टिफिकेट और मोटर वाहन के रजिस्ट्रेशन मार्क की वैलिडिटी को नियमों में बताए तरीके से प्रदर्शित की जाएगी।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि हैवी गुड्स/ पैसेंजर व्हीकल/ मीडियम गुड्स और लाइट मोटर व्हीकल्स के मामले में इसे विंड स्क्रीन के बाईं ओर के ऊपरी किनारे पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »