DEHRADUNUTTARAKHAND

बारिश से पहाड़ों में आफत, चकराता में बादल फटा, चमोली में फंसा ट्रक

बीते 24 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों में आफत शुरू हो गई है। चकराता में बादल फटने से एक मौत हो गई है, जबकि बदरीनाथ हाइवे पर लामबगड़ नाला उफान पर है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास बरसाती नाला उफान पर आ गया है। इस दौरान नाले को पार कर रहा एक ट्रक फंस गया। ट्रक के चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »