UTTARAKHAND

ट्रांसफर : IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, देखे लिस्ट

 

देहरादून: उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर है,शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए है,आईएएस आशीष चौहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का जिम्मा हटा दिया गया, वहीं आईएएस अभिषेक रोहेला को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, हालांकि आईएएस अभिषेक रोहिल्ला से प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया,आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी से मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी हटाई गई है

तो उन्हें प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आईएएस वरुण चौधरी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून के पद से हटाते हुए मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है,आईएएस संदीप तिवारी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से हटाते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है।

आईएएस अंशुल सिंह से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर जिम्मा हटाया गया है,तो 19. 6. 2021 के द्वारा डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर के पद पर की गई तैनाती हस्तांतरण को भी निरस्त किया गया है। पीसीएस ललित मोहन रयाल से आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया, पीसीएस हंसदत्त पांडे से मुख्य विकास अधिकारी चमोली का पद हटाते हुए आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »