
रैली परेड मैदान से चलकर एस्ले हॉल से होते हुए गांधी पार्क और पल्टन बाजार पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह के समर्थन में खूब नारे लगाए। भट्ट ने कहा कि यह रैली केवल भाजपाईयों या हिंदू संगठनों की ही नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता भी शामिल है। जनता पीएम मोदी के इस फैसले के साथ है। रैली में जुटी भीड़ इस बात की गवाह है।
Sign in to your account

