UTTARAKHAND

कुलसारी में शुरू हुई मुफ्त एंबुलेंस सेवा, ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा

चमोली जिले के कुलसारी क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए एक नई एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा की पहल जेपी ट्रस्ट द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

जानकारी के अनुसार, यह एंबुलेंस दिन-रात उपलब्ध रहेगी। किसी भी व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर दिए गए नंबर पर कॉल करके मुफ्त सेवा ली जा सकती है। एंबुलेंस मरीज को घर से स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल तक पहुंचाने का काम करेगी।

बताया गया कि यह सेवा क्षेत्र के दिवंगत जयंती प्रसाद जोशी जी की स्मृति में शुरू की गई है, जिन्होंने समाज सेवा की सोच के साथ यह पहल की थी। एंबुलेंस कुलसारी में ही तैनात रहेगी और इसके चालक के रूप में मनोज को नियुक्त किया गया है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »