CRIME

हर्ष फायरिंग में दरोगा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

देहरादून । डालनवाला थाना क्षेत्र में बीती रात कॉकटेल पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक दरोगा को गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बीती रात डालनवाला थाना क्षेत्र के करनपुर की है। कोतवाली में तैनात दरोगा आरएस खोलिया बीती रात अपने एक परिचित की कॉकटेल पार्टी में गए हुए थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में दरोगा के पैर में गोली लग गई। इससे पार्टी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरोगा को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में एसएसपी देहरादून डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में फायरिंग की गई।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »