SPIRITUALITYUTTARAKHAND

हरिद्वार महाकुंभ का आयोजन निर्धारित समय पर होगाः मुख्यमंत्री

सीएम आवास पर अखाड़ा परिषद के संतों की मुख्यमंत्री के साथ बैठक में महाकुंभ पर चर्चा

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून। सीएम आवास में रविवार को आयोजित बैठक में अखाड़ा परिषद के संत महात्माओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से महाकुम्भ मेला- 2021 के संबंध में विचार विमर्श किया।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरी गिरी महाराज ने बताया कि उनकी सभी अखाड़ों के संतों के साथ चर्चा हुई है। सभी ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि ज्योतिष गणना के अनुसार महाकुम्भ मेले का आयोजन निर्धारित समय पर ही हो। इसका स्वरूप क्या होगा, किस स्तर तक होगा, इस पर सरकार अगले वर्ष फरवरी माह में तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले। 
मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परम्पराओं का ध्यान रखते हुए अगले वर्ष कुम्भ मेले का आयोजन समय पर होगा। आगामी फरवरी माह में उस समय की परिस्थितियों के अनुरूप संत महात्माओं के मार्ग दर्शन से मेले के स्वरूप के बारे में निर्धारित किया जाएगा। स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्य चलते रहेंगे। बैठक में श्री महंत नारायण गिरी महाराज, श्री महंत महेशपुरी महाराज सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »