UTTARAKHAND

छात्रों के लिए खुशखबरी: गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

गैरसैंण।

गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय!

आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

मंत्री ने इस जनहितकारी विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया।

गैरसैंण सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »