UTTARAKHAND

#Election2022: सीएम, मंत्री और पदाधिकारी आज से करेंगे जिलों का दौरा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 25 जुलाई से राज्य के सभी 13 जिलों में भ्रमण कार्यक्रम होने जा रहा है।  भाजपा के चुनावी कार्यक्रमों के तहत सरकार से लेकर भाजपा संगठन प्रदेश भर में ताबड़तोड़ दौरे करते हुए दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री का 25 जुलाई से राज्य के सभी 13 जिलों में भ्रमण कार्यक्रम होने जा रहा है।

इसके बाद सीएम धामी प्रदेश के बाकि जिलों में भ्रमण कार्यक्रम करेंगे।मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी प्रदेश भर में भ्रमण करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का सभी 70 विधानसभाओं में प्रवास करने का कार्यक्रम रहेगा।

भाजपा के तय कार्यक्रम के अनुसार सरकार के सभी मंत्री प्रदेश के 252 मंडलों में जन समस्याओं का निराकरण करते हुए भी दिखाई देंगे।

इस तरह आगामी चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री, मंत्री विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन पदाधिकारी राज्य भर का दौरा करेंगे। इस दौरान ये जनप्रतिनिधि लोगों के साथ संवाद कार्यक्रमों में उनकी समस्या सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »