PAURI GARHWAL

कोटद्वार में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

कोटद्वार, (पौड़ी गढ़वाल): भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को कोटद्वार में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बरेली से देहरादून जा रहे हेलीकाप्टर के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से इसकी लैडिंग करानी पड़ी। हेलीकाप्टर में विंग कमांडर सहित वायु सेना के सात लोग सवार थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे कोटद्वार क्षेत्र में काफी नीचे उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर को देख क्षेत्र की जनता में हलचल मच गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर भारतीय इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड(बीईएल) से कुछ दूर खेल मैदान में उतर गया।

बगैर किसी पूर्व सूचना के क्षेत्र में हेलीकॉप्टर लैंड होते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए व पूरे मामले की जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी ने वायुसेना के विंग कमांडर सचिन गुप्ता से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि भारतीय वायुसेना का यह हेलीकॉप्टर यूनिट संख्या 111 मुख्यालय का है। हेलीकॉप्टर ने दोपहर में बरेली से देहरादून के लिए उड़ान भरी, लेकिन अचानक इंजन में खराबी आने के कारण हेलीकॉप्टर को कोटद्वार में उतारना पड़ा।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »