COVID -19

Covid-19 : प्रदेश में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 150 हो गई है। वहीं ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है।
शनिवार को उत्तराखंड के केवल चार जिलों देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में संक्रमित मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343555 हो गई है। इनमें से 329910 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रदेश में शनिवार को एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से पीड़ित एक मरीज सामने आया है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 587 हो गई। जबकि 132 मरीजों की मौतें हुई है। ब्लैक फंगस के 375 मरीज ठीक हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »