हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी, धामी सरकार ला रही ‘देवभूमि परिवार योजना’
देवभूमि परिवार योजना : उत्तराखंड सरकार ने फैसला लिया है कि हर परिवार की अब आईडी बनेगी।
देवभूमि परिवार योजना के नाम से इसे तैयार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि डेमोग्राफिक चेंज को रोकने में यह बड़ा कदम हो सकती है।
बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

